नई दिल्ली
आप की नेता आतिशी ने कहा कि पार्टी का हर नेता आखिरी सांस तक लोकतंत्र को बचाने के लिए है। दिल्ली मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने आज प्रैस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
वहीं दूसरी ओर, ईडी द्वारा दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत को समन जारी करने पर आप नेता दिलीप कुमार पांडे का कहना है, 'अगर ईडी कोई नोटिस जारी नहीं करता है तो यह (हमारे लिए) बहुत चौंकाने वाला होगा। अब पूरा देश भाजपा की तानाशाही के खिलाफ एकजुट हो रहा है। हमने पूरे देश से भाजपा की गुंडागर्दी और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध करने का आह्वान किया है…”

More Stories
अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर कसा सख्त शिकंजा
मुख्यमंत्री ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा और खगड़िया में सड़क, पुल, बाढ़ सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर- डॉ.अनुप्रिया यादव