लखनऊ|सीतापुर जिले के महमूदाबाद के ग्राम लालापुर से चंदमौली आश्रम रमनगरा मार्ग के मरम्मत कार्य का बुधवार को भाजपा विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य को शिलान्यास करना था।मंगलवार रात उन्होंने मार्ग पर पत्थर लगवाया। बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर तोड़ दिया। इसे लेकर विधायक आशा मौर्य ने पुलिस प्रशासन से अपनी नाराजगी व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो वह धरने पर बैठेंगी। साथ ही कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम आज ही होगा। वह किसी से डरने वाली नहीं हैं।

More Stories
मानसिक रूप से परेशान युवक हाई टेंशन खंभे पर चढ़ा, घंटों बाद बचाया
शोध की काशी: प्रदेश में सबसे आगे, 33,611 रिसर्च काशी के नाम
अमेरिका डील पर अखिलेश का हमला, बोले- यह समझौता नहीं ‘ढील’ है