महराजगंज
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में निचलौल वन रेंज के ढेसों जंगल के बीच स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर कथा का आयोजन चल रहा था। जहां पर कुछ लोग बैठकर कथा सुन रहे थे इसी बीच अचानक कथा सुन रहे लोगों पर एक पेड़ गिर गया।
इस दौरान पेड़ के चपेट में आकर छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया गांव निवासी एक परिवार की ओर से निचलौल वन रेंज के जंगलों के बीच से होकर पुजारी बहुवर सड़क के किनारे स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर कथा का आयोजन किया गया था। जहां पर पूजा पाठ के बाद लोग बैठकर कथा सुन रहे थे इसी बीच बगल में खड़ा एक सूखा जामुन का पेड़ कथा सुन रहे लोगों के ऊपर गिरा। इस दौरान पेड़ के चपेट में आकर राधिका (30) वर्ष, वीरेंद्र गौड़ (30), रीता गोंड(40) निवासी अहिरौली और रंभा देवी (40) निवासी पिपराइच इंदु (35) घायल हो गए हैं।
वहीं, घायल इंदु, राधिका और खुशी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्र में इस घटना को सुनकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

More Stories
दो भाइयों की हत्या: गांव में शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, आरोपियों के घरों में आग लगाने का प्रयास, फोर्स तैनात
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे