रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम उनके निवास में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सोमन्ना का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट की।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री सोमन्ना से राज्य में रेल परियोजनाओं के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद और डॉ. बसवराजु एस, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
बिहान कार्यक्रम से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, स्व सहायता समूह से मिली नई पहचान
दुर्ग में 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम की खेती, BJP नेता को पार्टी से निकाला गया
साली को रंग लगाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने पत्नी की कर दी पिटाई