राजनांदगांव.
डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को अंतर्राज्यीय मानव तस्करी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को लेकर राजस्थान गया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने लड़की को सुखराम नाम के व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने सुखराम को पहले ही गिरफ्तार कर उससे पीड़िता को भी सकुशल बरामद किया था।
डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई अनजान व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से पीड़िता का मोबाइल लोकेशन राजस्थान में मिला। इसके बाद टीम को राजस्थान रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमाराम गोदारा को गिरफ्तार कर लिया। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि आरोपी प्रेमाराम गोदारा सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लड़की को राजस्थान ले गया औ उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की को तीन लाख रुपये में सुखाराम को बेच दिया। पुलि ने सुखराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लड़की को बरामद कर लिया था। वहीं, अब मुख्य आरोपी प्रेमाराम गोदार को गिरफ्तार किया है।

More Stories
पीओएस मशीन मिलने से सहकारी समितियों में खाद वितरण व्यवस्था हुई मजबूत
खाद की कमी नहीं, किसानों के लिए पर्याप्त स्टॉक तैयार
करंट से पति की हत्या, पत्नी और चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई