समितियों से किसानों का 21 क्विंटल धान खरीदने के दिए निर्देश
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल की दर से ही धान खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
श्री वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण्य में बनेगा भव्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स, केंद्र ने दी मंजूरी
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
हादसे के बाद सड़क पर खड़े वाहन से भिड़ा ट्रेलर, NH-130 पर मचा हड़कंप