गाडरवारा
विगत दिवस शांति श्री कालोनी में खुले बोरबोल पानी निकासी गड्ढे में करीब शाम को गाय घुस गई थी। गड्ढे में पानी कीचड़ होने के कारण वह निकालने में असमर्थ रही। रात्रि में स्थानीय निवासी ने जैसे ही देख तो नगर पालिका के समर्पित अधिकारी संजय श्रीवास और बबलू चौहान से संपर्क किया। तत्काल प्रभार से उन्होंने अपनी टीम भेजी जिन्होंने उस कीचड़ के गड्ढे में घुसकर बिना किसी अन्य जीव जंतु के डर के उस गाय को निकाला। इस कार्य की स्थानीय जनों और बच्चों ने ताली बजाकर सराहना की। इस अवसर पर नरेश रजक,दीपक प्रजापति,अशोक केवट,अर्पित राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
मंत्री विश्वास सारंग ने वार्ड 36 एवं 37 में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
किसानों की समृद्धि हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नवकरणीय ऊर्जा का उत्पादन और ऊर्जा भंडारण समग्र पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव