लुधियाना
पंजाब में इन दिनों जहां घनी धुंध पड़ रही है और लोग ठंड से बचाव के लिए घरों में बैठे हैं, वहीं पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक हैरानीजनक फैसला ले लिया है। अध्यापकों और पैरेंट्स की उम्मीदों के बिल्कुल उलट शिक्षा विभाग ने विंटर वेकेशन बढ़ाने की बजाय सिर्फ स्कूल खुलने व बंद होने के समय में सिर्फ आधे घंटे का बदलाव ही किया है। आदेशों के मुताबिक स्कूल 1 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक सुबह 10 बजे खुलेंगे और 3 बजे बंद होंगे।
विभाग के इस आदेश को अध्यापक वर्ग व पैरेंट्स ने गलत फैसला करार दिया है। उनका कहना है कि जहां मौसम विभाग आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी कर रहा है, वहीं अधिकारी छुटियां बढ़ाने की जगह सिर्फ स्कूल समय में ही बदलाव कर रहे हैं। कईयों का कहना है कि शायद विभाग धुंध की वजह से होने वाली किसी अनहोनी के इंतजार में है और बाद में छुटियां करेगा।

More Stories
देशभर में कैंडल मार्च की तैयारी, कॉकरोच जनता पार्टी ने किया आंदोलन का ऐलान
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस