बांदीपुरा
उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के केट्सन इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस दौरान एक आतंकवादी के मारे जाने की सूचना मिली है।
जानकारी के अनुसार एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा के केट्सन जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसके बाद मुठभेड़ दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है। बता दें कि पिछले सप्ताह की शुरुआत में पन्नार में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जिसके बाद आतंकवादी भागने में सफल रहे थे।

More Stories
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम की दलील- ‘सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं होगी’
नमाज पढ़ते समय मथुरा की जामा मस्जिद में गिरा गुंबद का मलबा, बाल-बाल बचे लोग
दिव्यांगजनों को मिलेगी वित्तीय मदद, योजना का लाभ लेने की अंतिम तारीख 15 अगस्त