उत्तराखंड के तीन जनपदों में आज हिमपात के आसार
उत्तराखंड 3500 मीटर ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना
देहरादून
उत्तराखंड में रविवार को भी ठंडी हवाओं का दौर जारी है। अधिकांश स्थानों पर हल्की धूप खिली हुई है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में घना कोहरा है। इसके अलावा, राज्य के तीन जनपदों में हिमपात के आसार हैं।
मौसम विभाग द्वारा आज जारी अनुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र जनपद उधमसिंह नगर में घना कोहरा है। इसी तरह, हरिद्वार से नजीबाबाद, रुड़की और देहरादून में सहारनपुर, दिल्ली मार्ग पर कोहरा अथवा धुंध छाई हुई है। अन्य स्थानों पर हल्की धूप है। मसूरी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल में सर्द हवाएं चल रही हैं।
सप्ताहांत (विकेंड) और नव वर्ष मनाने के लिए पर्यटकों की बड़ी संख्या में आमद के कारण सड़कों पर यातायात का दबाब है। जबकि अधिकांश होटल पूरी तरह भरे हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर में दृश्यता, रात के तापमान में थोड़ा सुधार
श्रीनगर
जम्मू- कश्मीर में रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पिछले पांच दिनों से प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन रविवार को इसमें थोड़ा सुधार हुआ।
श्रीनगर स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 दिसंबर तक कश्मीर और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम से घने कोहरा के साथ आसमान में बादल छाये रहें और मौसम शुष्क बना रहेगा। केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा, "चार जनवरी तक कोहरा जारी रहने की संभावना है।"
गौरतलब है कि कश्मीर की सबसे कठोर 40 दिनों की सर्दियों की अवधि, "चिल्ला-ए-कलां", पिछले सप्ताह शुरू हुई और कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से नीचे है।
मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से लगभग 0.5 डिग्री अधिक है। गुरुवार रात श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा शहर में -2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर के बाहरी इलाके कोनिबल क्षेत्र और पहलगाम पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात की तुलना में तापमान में तीन डिग्री से अधिक का सुधार दर्ज किया गया।
काजीगुंड में पारा शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया। मौसम विभाग ने चार जनवरी को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।

More Stories
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
Karnataka Lokayukta की छापेमारी में कई अधिकारियों के ठिकानों से आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया