अनूपपुर
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक गाँव में बाइक और डंबर की भिड़ंत में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेन्द्रग्राम थाने के बसनिहा गाँव के पास एक बाइक और डम्पर की भिड़न्त हो गई। बाइक में सवार तीन लोग कल गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को राजेन्द्रग्राम अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने पप्पू सिंह और करण सिंह को मृत घोषित कर दिया। लोचन सिंह को गम्भीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज शहडोल भेज दिया गया है। घटना के बाद डम्पर चालक डम्पर छोड़कर फरार हो गया है।

More Stories
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
गरबड़ी नाले में बाढ़, खंडवा-खिरकिया मार्ग बंद; ओंकारेश्वर में बढ़ीं मुश्किलें
सुहागरात के बाद छिड़ा विवाद, दुल्हन के आरोपों पर युवक ने मेडिकल जांच की दी चुनौती