जांजगीर.
जांजगीर चाम्पा जिले के पंतोरा चौकी के भारत माला सडक में 36 घंटे पहले ऑटो चालक की हत्या के मामले को सुलझाने में जांजगीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक ने अपने अब तक के कार्यकाल में इस तरह का मामला नहीं देखने का दावा किया। क्योंकि ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही देखने को मिलता है।
ऑटो चालक ने यात्री की हत्या कर खुद की हत्या का षड़यंत्र रचा, और मृतक के कपड़े बदल कर अपना मुंडन कराकर चुरामन साव बन गया, पुलिस ने मामले में आरोपी ऑटो चालक शंकर शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक की पहचान के लिए झारखण्ड से परिजनों को बुलाया है। साथ ही पुलिस ने दफ़न शव को निकालने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी से अनुमति मांगी है।

More Stories
मजदूरी करने वाली रानी यादव बनी गांव की सफल महिला व्यवसायी
सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की निर्भरता खत्म
दहशत का अंधेरा हटा, तो गोगुण्डा के ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य की रोशनी