मोगा
मोगा पुलिस ने गैंगस्टर लक्की पटियाल और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6 अवैध हथियार बरामद हुए हैं। इस संबंधित सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि आरोपी मोगा में एक व्यापारी से पैसे वसूलने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 2 अलग-अलग गिरोह से जुड़े हैं। इस मामले में 2 अलग-अलग एफ. आई. आर. दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी लक्की पटियाला के सीधे संपर्क में था जबकि दूसरा आरोपी का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। ये दोनों गैंग एक दूसरे के खिलाफ हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों के पास हथियार कहां से आए।

More Stories
बिहार में विकास का रोडमैप तैयार, कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी
आगरा में दर्दनाक हादसा: दुकान गिरने से मची अफरा-तफरी, मलबे में फंसे कई लोग
विशाखापट्टनम नाव दुर्घटना: 72 घंटे की तलाश बेनतीजा, लापता मछुआरों के मारे जाने की आशंका