भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम क्वायला के मूल निवासी वीर सपूत शहीद राजेश यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
वीर सपूत राजेश यादव
शहीद यादव आतंकवादियों से लद्दाख में हुई मुठभेड़ में कुछ दिन पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गए थे और सेना के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। राजेश यादव अपना कर्तव्य पूरा करते हुए वीरगति मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना बलिदान देकर राजेश अमर हो गए हैं। इनकी देशभक्ति पर मध्यप्रदेश वासियों को गर्व है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजन को यह वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
आज सागर जिले में वीर सपूत का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हुआ। राज्य शासन की ओर से मंत्री प्रहलाद पटेल ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

More Stories
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
सतना के पेयजल पर बड़ा सवाल, नलों से दूषित पानी और कीड़े निकलने की शिकायत