भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि किसानों की मांग पर 6 जिलों में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। किसान पंजीयन की अवधि नर्मदापुरम, रीवा, सतना, सिंगरौली, दमोह और बैतूल जिले के लिए बढ़ाई गई है।
गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में 7 लाख 66 हजार से अधिक किसान पंजीयन कर चुके हैं। मोटे अनाज का उपार्जन 22 नवंबर और धान का उपार्जन 2 दिसंबर से किया जाएगा।

More Stories
मंत्री विश्वास सारंग ने वार्ड 36 एवं 37 में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
किसानों की समृद्धि हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नवकरणीय ऊर्जा का उत्पादन और ऊर्जा भंडारण समग्र पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव