रायपुर
छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ की विशेष सामान्य सभा में निर्विरोध नई कार्यकारिणी चुनी गई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष सामान्य सभा हुई. सभा में चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल ने अध्यक्ष सहित महासचिव, कोषाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 10 संयुक्त सचिव और 16 कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध चयन का एलान किया.
अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपाध्यक्ष पद पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल व विजय बघेल, मंत्री व विधायक केदार कश्यप और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी, महासचिव विक्रम सिसोदिया और कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा चुने गए.

More Stories
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित