उज्जैन
उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने एक बड़ा हादसा हो गया, जहां गणेश मंदिर से सटी एक दीवार गिर गई है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते यह दीवार गिरी है। हादसे के चलते दो लोगों के मरने की भी खबर है। पुरानी दीवार ढहने से हादसा हुआ है। तेज बरसात के बीच अभी रेस्क्यू जारी है। कुछ अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते यह दीवार गिरी। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर परिसर के विश्राम धाम के पास की दीवार गिरी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यहां पर नया निर्माण कार्य चल रहा है। हादसा पुरानी दीवार ढहने से हुआ है। तेज बरसात के बीत रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का फिलहाल इंतजार है।

More Stories
विश्व को भारत का अमूल्य उपहार है योग: राष्ट्रपति मुर्मु
योग अपनाएं, राष्ट्र को मजबूत बनाएं: सीएम मोहन यादव
इंदौर के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम में उमड़ा जनसैलाब