भोपाल
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित ने राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर 2024 तक आपत्तियां मंगाई गई हैं। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित के प्रबंध संचालक श्री मोहित बुंदस ने बताया कि वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने का समय शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.mphandicrafts.com पर विवरण देखा जा सकता है।

More Stories
रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, कृषि मंत्री के OSD सहित तीन कर्मचारी निलंबित
आज शिवपुरी में इतिहास रचेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, 2500 करोड़ के डिफेंस प्लांट की रखेंगे नींव
गोला-बारूद के कंपोनेंट से लेकर मिसाइल निर्माण तक, MP में बनेगा डिफेंस का मेगा सेंटर