पटना.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर चल रही अटकलों पर लगाम लगा दिया था। इंडी गठबंधन की बैठक के बाद नाराजगी से सवाल पर सोमवार सुबह स्पष्ट कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक से हमें कोई नाराजगी नहीं है। हम जरा सा भी नाराज नहीं है। इच्छा है कि सब लोग (विपक्ष) एकजुट हो। गठबंधन में पद के सवाल पर कहा कि कोई इच्छा ही नहीं है इनसब के प्रति।
हमारी इच्छा केवल यह है कि सब लोग एक साथ मिलकर देश का इतिहास बदलाने वालों के खिलाफ लड़ें। इधर, जनता दल (यूनाईटेड) में टूट के सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है। सबलोग साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कोई टूट नहीं होने वाला है। वहीं जदयू का राजद में विलय के सवाल पर कहा कि कुछ लोग अंड बंड बोलते रहते हैं। बोलने से उन्हें पार्टी में कुछ नहीं मिल जाएगा। वहीं डीएमके के सांसद द्वारा बिहारियों पर दिए गए बयान के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार चुप्पी साध गए।

More Stories
दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका: जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
नारायणपुर के आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, इलाके में मची भारी अफरा-तफरी
नागपुर शर्मसार: एनजीओ डायरेक्टर रियाज काजी गिरफ्तार, महिला कर्मियों ने खोली पोल