रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रभु जीसस क्रिस्ट के जन्मदिन क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ. महंत ने कहा, त्याग, बलिदान, मानवता, प्रेम के प्रतीक विश्व विख्यात प्रभु यीशु मसीह के मानने वालों की संख्या विश्व में सबसे अधिक है। क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे प्रमुख त्योहार है जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। दुनिया के अधिकांश हिस्सों में इसे प्रभु यीशु के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस ना सिर्फ धार्मिक मायनों में एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है, बल्कि इसका एक सांस्कृतिक नजरिया भी है. इस दिन एक दूसरे को उपहार दिए जाते हैं और प्यार व खुशियां बांटी जाती हैं।

More Stories
रायपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: महज 120 मिनट में 151 नशेड़ी चालक पुलिस के हत्थे चढ़े।
जशपुर में बड़ा हादसा: आरा पहाड़ से टकराकर आग का गोला बना चार्टर्ड विमान।
अमित जोगी की बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत से किया इनकार, 23 अप्रैल को सुनवाई।