भोपाल
राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतियां उईके एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हुए।
चयन समिति द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए विजय यादव (सेवानिवृत्त विशेष पुलिस महानिदेशक) का चयन किया गया। साथ ही सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद्), श्रीमती वंदना गांधी (समाजसेवी) एवं ओमकार नाथ (सेवानिवृत्त जज) चयनित किये गये।

More Stories
मध्य प्रदेश में बड़े निवेश सम्मेलन की तैयारी, पिछली बार मिले थे ₹30.77 लाख करोड़ के प्रस्ताव
इंदौर में तीन अलग-अलग मामलों में FIR, छेड़छाड़ और दबाव के गंभीर आरोप
बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर जांच आयोग की रिपोर्ट पर निगाहें