भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को महाकालेश्वर मन्दिर में पूजन-अर्चन किया। पूजन-अर्चन के पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े के सन्त समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव का स्वागत कर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री को महानिर्वाणी अखाड़े के महन्त विनीत गिरि तथा सन्त समाज ने महाकाल भगवान की रजत जड़ित प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, विशाल राजौरिया, संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी तथा प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे।

More Stories
पंढरीनाथ मार्ग पर अचानक धंसी सड़क, 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बना
स्वामित्व योजना में बदलेगी रजिस्ट्री की व्यवस्था, पटवारी नहीं होंगे निष्पादक
बाबा बागेश्वर निकालेंगे रथ यात्रा, 11 अक्टूबर से 5 जिलों में तय करेंगे 500 KM की दूरी