रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूूषण हरिचंदन ने शुक्रवार को राजभवन में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, श्री रामविचार नेताम, श्री केदार कश्यप, श्री दयालदास बघेल, श्री लखनलाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री ओ.पी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं श्री टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

More Stories
बिना परीक्षा नंबर मिलने पर शिक्षक बोले- ‘फर्क नहीं पड़ता’, शिक्षा व्यवस्था पर बहस तेज
छत्तीसगढ़ पुलिस में फेरबदल से मची हलचल, 33 अधिकारियों के बदले गए पदस्थापना स्थल
आज रायपुर पहुंचेगा डोमनलाल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के बाद पैतृक गांव में होगा संस्कार