लखनऊ
बलिया में प्रतिबिंबित संगठन सीपीआई माओवादी के सदस्य की गिरफ्तारी के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यूपी सहित चार राज्यों में छापेमारी की।
इसी मामले में बीते साल 6 सितंबर को वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज, देवरिया और आजमगढ़ मे छापा मारकर प्रमाण जुटाए गए थे। शुक्रवार को भी इन्हीं जिलों में छापेमारी की गई गई है।
एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि प्रतिबंधित संगठन के कई सहयोगी संगठन देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती कर रहे हैं। छापेमारी में एनआईए की टीम ने मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव, सीडी, मेमोरी कार्ड और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं।

More Stories
दो भाइयों की हत्या: गांव में शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, आरोपियों के घरों में आग लगाने का प्रयास, फोर्स तैनात
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे