मुंबई
देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ को सात महीने पहले यातायात के लिए खोले जाने के बाद से उस पर से अब तक 50 लाख से अधिक वाहन गुजर चुके हैं। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने यह जानकारी दी।
एमएमआरडीए ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट), नवी मुंबई महानगर पालिका परिवहन (एनएमएमटी) और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की शिवनेरी बस सहित 50,04,350 वाहनों ने 13 जनवरी से 26 अगस्त के बीच अटल सेतु का इस्तेमाल किया यानी उस अवधि में रोजाना औसतन 22,000 वाहन इस पुल से गुजरे।
एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जिन वाहनों ने पुल का इस्तेमाल किया, उनमें 47.40 लाख कार, 50,020 मिनी बस और हल्के मोटर वाहन, 59,799 डबल-एक्सल वाहन, 73,074 थ्री-एक्सल वाहन, 80,277 चार-छह एक्सल वाहन और 503 बड़े वाहन शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जनवरी को लगभग 21.8 किलोमीटर लंबे इस समुद्री पुल का उद्घाटन किया था, जिसके अगले दिन इसे जनता के लिए खोल दिया गया था। ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ को आधिकारिक तौर पर ‘अटल सेतु’ नाम दिया गया है, जो मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है।

More Stories
कराची में आतंकियों की गुप्त बैठक, बुरहान की बरसी पर भारत के खिलाफ रची गई रणनीति
IPS आलोक मित्तल को बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने BPR&D के महानिदेशक
भारत के एविएशन सेक्टर का बड़ा विस्तार, 60 नए एयरपोर्ट की तैयारी; जानें सबसे बड़ी बाधा