अयोध्या
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए और सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को सलामी दी गई। इस माह में मुख्यमंत्री का दूसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री 2 दिसम्बर को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आए थे। रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बाद में मुख्यमंत्री अयोध्या रेलवे स्टेशन और नवनिर्मित हवाई अड्डा के निर्माण कार्यो की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे। आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। उन्होने प्रधानमंत्री के संबोधन स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

More Stories
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
Nishant Kumar की एंट्री पर सियासत गरम, जदयू मंत्री ने दिए संकेत
Bihar में होली से पहले सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या