
नई दिल्ली.
दिल्ली में एक बार फिर से हत्यारी ब्लू लाइन बसों की वापसी हो गई है। अब मोती नगर की रेड लाइट पर इलेक्ट्रिक बस और कार की जबरदस्त टक्कर हुई है। आज सुबह इलेक्ट्रिक बस कर्मपुरा मोती नगर फ्लाईओवर के नीचे हादसे का शिकार हो गई। हादसा सुबह छह बजे का बताया जा रहा है। वहीं इससे पहले बीते महीने दिल्ली के रोहिणी इलाके में भी ब्लू इलेक्ट्रिक बस हादसे का शिकार हो गई थी।
दक्षिणी रोहिणी इलाके में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंद दिया था। बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य घायल हो गया था। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके अलावा अक्तूबर में दिल्ली की डीटीसी बस भी हादसे का शिकार हो गई थी। ईस्ट विनोद नगर डिपो की तेज रफ्तार डीटीसी बस ने फल मंडी कोंडली पुल के पास दो ई-रिक्शा और एक फल की रेहड़ी में जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे दोनों ई-रिक्शा पलट गए थे। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टक्कर लगने से दोनों ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई थी। आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।
More Stories
दिल्ली जल बोर्ड को बड़ी शक्ति: यमुना सफाई और नाला परियोजनाओं पर अब खुद लेगा फैसला
आग का तांडव: करोलबाग के विशाल मेगा मार्ट में भीषण अग्निकांड, लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा
दक्षिणपुरी ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री? दो सगे भाइयों सहित 3 शव मिलने से हड़कंप