भोपाल
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष अलीराजपुर और जनपद पंचायत अध्यक्ष अमरवाड़ा के रिक्त पद के निर्वाचन हेतु 21 अगस्त की तारीख नियत की गई थी। जनपद पंचायतों के उप निर्वाचन के कार्यक्रम घोषित होने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष अलीराजपुर और जनपद पंचायत अध्यक्ष अमरवाड़ा के निर्वाचन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया है कि निर्वाचन की आगामी तिथि पृथक से जारी की जायेगी।

More Stories
वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी! दूसरे राज्य में अब नहीं बदलना होगा गाड़ी का नंबर
रजिस्ट्रार की कुर्सी बनी विवाद की वजह, वेटनरी यूनिवर्सिटी में बढ़ा तनाव
पार्वती नदी उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर; बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग बंद