जम्मू-कश्मीर
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सोमवार दोपहर को रहस्यमयी विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शायर कॉलोनी सोपोर में एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बाद में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को एसकेआईएमएस सौरा रेफर किया गया, हालांकि अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान शायर कॉलोनी निवासी नजीर अहमद नदरु, शायर कॉलोनी निवासी आजम अशरफ मीर और आदिल राशिद भट के रूप में की गई है। अन्य व्यक्ति की पहचान की जा रही है। इस बीच पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

More Stories
ISI की नई साजिश बेनकाब, गैंगस्टरों के सहारे दिल्ली-NCR को निशाना बनाने की तैयारी
स्वास्थ्य क्षेत्र में अदाणी समूह का बड़ा निवेश, पश्चिम बंगाल में बनेगा मेगा अस्पताल
विदेश यात्रा के लिहाज से भारत की रैंकिंग घटी, सामने आई नई ग्लोबल लिस्ट