श्रीनगर
उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा यह घाटी में रात में सबसे ठंडा स्थान रहा।अधिकारियों ने मंगलवार बताया कि श्रीनगर में बादल छाए रहने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।कश्मीर में शुष्क सर्दी के साथ लगातार गिर रहे न्यूनतम तापमान के बीच श्रीनगर में डल झील (Dal Lake) भी जमने लगी है।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
श्रीनगर में रविवार को रात में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने घाटी में अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
नल का पानी भी जमने लगा
कश्मीर के अन्य तालाबों, झरनों व जलस्रोत की भी यही स्थति है। यही नहीं, पानी के नल भी कई दिनों से आंशिक तौर पर जमे हुए हैं। वहीं, गुलमर्ग (Minus Temprature in Gulmarg) न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा।
जम्मू में भी ठंड बढ़ गई है और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
ठंड की मार झेल रहे लोग
कश्मीर में ठंड की मार झेल रहे लोगों को बुधवार को भी कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने घाटी के कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी, लेकिन मौसम शुष्क बना रहा।
श्रीनगर व साथ सटे क्षेत्रों में सुबह हल्की धूप रही, लेकिन ठंड का प्रकोप बना रहा। तड़के डल झील में शिकारे वाले अपने चपुओं से झील के पानी पर जमी बर्फ की परत को तोड़ते नजर आए, ताकि वह अपने शिकारों को पानी में आसानी से इधर-उधर ले जा सकें।
कई जगहों में माइनस में पहुंचा तापमान
वहीं, लोगों को अपने घरों पर पानी के नलों में जमी बर्फ को पिघलाने के लिए आग व हीटर जलाते देखा गया। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू शून्य से नीचे बना हुआ है।
श्रीनगर में -5.3 डिग्री सेल्सियस के साथ लोगों ने मौजूद सर्दियों की सबसे ठंडी रात गुजारी। वहीं, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -3.2, पहलगाम में -5.3 तथा कुपवाड़ा में -3.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।
22 तक शुष्क व ठंडा बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक घाटी के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं जताई है। अलबत्ता, इस बीच भीषण ठंड का प्रकोप बने रहने तथा 16 से 17 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कुछ ऊपरी स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। 21 दिसंबर से कश्मीर में सर्दियों का सबसे ठंडा दौर 40 दिवसीय चिल्लेकलां भी शुरू होने वाला है।

More Stories
प्यार बना अपराध! नानी के गहने उड़ाकर खरीदी कार
1 बजे तक 61% मतदान, ISF प्रमुख नौशाद सिद्दीकी और TMC समर्थकों में भिड़ंत
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प