इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इंदौर के विजय नगर थाना इलाके के बड़ी भमोरी में रहने वाले एक 65 वर्षीय वृद्ध ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम विजय शुक्ला बताया जा रहा है.
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विजय शुक्ला ने अपने मकान में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. उसने 12 बोर राइफल से बिस्तर पर लेटे-लेटे अपने गले पर फायर किया. फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है. हालांकि, यह बताया जा रहा है कि उसने मरने से पहले अपनी बेटी को एक मैसेज किया था.
अब विजय नगर पुलिस केस फाइल करने के बाद जांच में जुट गई है. पुलिस टीम का कहना है कि जल्द ही सभी पहलुओं की जांच कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश
राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह ने सनातन संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी 12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव