सिंगरौली
बलियारी क्षेत्र में रेत माफिया के खिलाफ रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई शहर के बलियारी क्षेत्र में कई जगह पर रखी गई 300 मीटर रेत की गई जप्त रेत को ठेकेदार को सुपुर्द कर दिया गया कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी निवेदिता गुप्ता, एसडीएम सूजन वर्मा द्वारा खनिज पुलिस परिवहन की संयुक्त टीम बनाई गई थी टीम ने बलियारी के अलावा मोरवा और विंध्यानगर क्षेत्र में भी कार्रवाई कर एक रेत लोड ट्रैक्टर व एक रखड़ लोड हाईवा को भी जप्त किया।
अवैध रूप से रेत का परिवहन उत्खनन ना हो सकते इसके लिए कलेक्टर ने संयुक्त टीम को सतत रूप से जांच किए जाने के निर्देश दिए हैं खनिज अधिकारी के ए के राय ने बताएं कि अवैध रूप से रेत परिवहन में लगे परिवहन वाहनों की जांच की जा रही है प्रतिदिन जिले में अलग-अलग क्षेत्र में टीम दबीस दे रही है आगे भी जांच की कार्रवाई चलती रहेगी
रविवार को कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी कपिल शुक्ला, विद्याकांत तिवारी, मुनेंद्र सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल थे
👇

More Stories
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल पटेल