कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। किश्तवाड़ में शाम करीब साढ़े पांच बजे भूकंप आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। धरती में कंपन होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे।
नुकसान का लगा रहे अनुमान
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी देते हुए कहा कि पहाड़ी जिले में शाम 5.34 बजे भूकंप आया था। भूकंप की गहराई सतह से 10 किलोमीटर नीचे की बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक अभी तक कहीं से भी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

More Stories
थाईलैंड में बलिया के अभिज्ञान का कमाल, स्केटिंग में दो पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान
लखनऊ में बड़ा हादसा टला, पेट्रोल पंप के पास कैंटीन में आग लगने से मचा हड़कंप
केतन हत्याकांड: कोडवर्ड में होती थी सिया-चेतन की चैट, जांच में उलझी पुलिस