मैक्रोनी खाना सिर्फ बच्चे ही नहीं, कई बड़े भी पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए सूजी से बनने वाली मैक्रोनी की हेल्दी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका स्वाद चखने के बाद हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा। चलिए बिना देर किए नोट कर लीजिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री :
सूजी की मैक्रोनी – 3 कप
अनार के बीज – 1 कप
गाजर- 1
शिमलामिर्च – 1
खीरा – 1
सेब – 1
पनीर – 1 कप
फ्रेश क्रीम – 4 टेबलस्पून
काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में सूजी वाली मैक्रोनी को 10 मिनट के लिए उबाल लें।
इसके बाद इसमें गाजर, शिमलामिर्च, खीरा, सेब और पनीर को बारीक टुकडों में काट लें।
अब एक पैन लें और इसमें बहुत थोड़ा तेल डालकर गर्म कर लें।
इसमें बारीक कटी सब्जियां और अनार के बीज डालकर 2-4 मिनट तक पका लें।
इसके बाद गैस ऑफ कर दें और इसमें फ्रेश क्रीम भी डाल दें।
फिर इसमें उबली हुई मैक्रोनी डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
बस तैयार है आपकी हेल्दी मैक्रोनी। धनिया पत्ती से गार्निश करके इसे गर्मागर्म सर्व करें।

More Stories
20 Types Of Dosa: एक डोसा, 20 अंदाज! हर वैरायटी का स्वाद है सबसे अलग
भटूरे नहीं फूलते? आटा गूंथते वक्त करें ये छोटा सा काम, मिलेगा परफेक्ट रिजल्ट
सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत पर भी असर! ये 5 कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं कैंसर का जोखिम