नई दिल्ली
भीषण गर्मी और लू की मार झेल रही दिल्ली पर मॉनसून आने से पहले ही मौसम मेहरबान है। दिल्ली में एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई है जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। पिछले 2-3 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की संभावना जाहिर की थी। ऐसे में पूर्वी दिल्ली और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है।
दिल्ली में मॉनसून इस महीने के आखिर में दस्तक देगा। लेकिन इससे पहले ही दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है जिससे दिल्ली वालों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 29 जून तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 औऱ 25 जून को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 26 जून को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और 27 जून को फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा जो 29 जून तक जारी रहेगा।

More Stories
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, सड़कें जाम, कई इलाके कटे
लाहुल-स्पीति में मौसम बना मुसीबत, हाईवे पर बाढ़ के बाद प्रशासन का अलर्ट
महंत नृत्य गोपाल दास अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मेदांता ले जाया गया