रायपुर
राजधानी रायपुर की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा। आधी रात को रिंगरोड पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। तेज रफ्तार कार की डिवाइडर से इतनी जोर से टक्कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन बाहर निकल आया।
इस हादसे में कार सवार युवक देवकुमार साहू (18 साल) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक ओंकार साहू (19 साल) बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी जारी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल, यह मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। सिविल लाइन थाना की पुलिस ने बताया कि रिंगरोड पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर एक हादसे की खबर मिली है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिले। प्राथमिक जांच में पता चला कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार दो लोग सवार थे, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

More Stories
कल की कैबिनेट बैठक से हलचल…CM विष्णुदेव साय के बड़े फैसले क्या होंगे…इन अहम प्रस्तावों पर टिकी निगाहें
मौसाजी स्वीट्स पर जीएसटी का बड़ा शिकंजा, रायपुर-बिलासपुर में एकसाथ छापे
सावधान : छत्तीसगढ़ में 26.50 लाख की ‘महा-धोखाधड़ी’, किसान के नाम 23 लाख का फर्जी कर्ज; जानिए कैसे बचें?