मुंबई,
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
अनिल कुमार उपाध्याय निर्मित-निर्देशित कलयुगी ब्रह्मचारी 2 के ट्रेलर में अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित के बीच मजेदार और रोमांचक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर अरविंद अकेला कल्लू बहुत ही एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म भोजपुरी फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' बहुत ही फुल इंटरटेनिंग है, इसका ट्रेलर कमर्शियल और मजेदार है। इस फ़िल्म में अनिल उपाध्याय जी के साथ काम करके बहुत मजा आया है। मेरी और ऋचा जी की जोड़ी शानदार होने वाली है, जो हर किसी को बहुत पसंद आएगी। इस फ़िल्म में मेरी भूमिका काफी अलग हटकर है। मेरी गुजारिश है कि जब भी यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो आप सभी अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जरूर जाइएगा। यह फ़िल्म फुल टू धमाल मचाने वाली है।
'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' को काशवी आर्ट्स बैनर के तले निर्मित किया गया है। फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता श्री राम कृष्ण उपाध्याय, श्रीमती कलावती उपाध्याय हैं। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी, निशा तिवारी और अन्य हैं।इस फ़िल्म की कहानी संजय राय ने लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। संगीतकार साजन बी मिश्रा, गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर अमरनाथ गुप्ता, एडीटर हरिहर सिंह, काट्यूम डिजाइनर कविता सुनीता हैं। बैकग्राउण्ड म्यूजिज वैभव – राजू, विजुअल प्रमोशन अरुण डी यादव का है।

More Stories
‘विडोज बे’ ने लूटी महफिल, एमी अवॉर्ड्स में 8 ट्रॉफियां अपने नाम; ‘द पिट’ भी चमका
फैन ने पहनी खास टी-शर्ट, दिलजीत ने स्टेज से दिया ऐसा रिएक्शन कि वीडियो हुआ वायरल
25 साल की उम्र वाला दौर गया! सैफ अली खान ने बताया अब किस तरह की फिल्में हैं पसंद