भोपाल
राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी का खेल थम नहीं रहा. कार और मोटरसाइकिलों पर करतब बाजी करने वाले अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं.
बीते दिनों ही कार सवार देर रात 3 बजे शराब के नशे में अश्लील डांस करते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह युवक कार की छत पर अश्लील डांस करता हुआ नजर आ रहा है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो राजधानी के कोहेफ़िज़ा थाना इलाके के वीआईपी रोड का बताया जा रहा है. वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. साथ कार सवारों पर भी कार्रवाई की गई है.
थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर आईपीसी की धारा 279, 336, 34 और मोटर व्हीकल एक्ट धारा 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

More Stories
तकनीक के प्रभावी उपयोग से नागरिकों को बेहतर, त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर
589.63 हैक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, सागौन रूट-शूट से होगा पुनर्वनीकरण अतिक्रमणकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी