मुंबई,
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के लिये 33000 फुट ऊपर एक्शन सीक्वंस शूट करेंगे। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमन खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' अनाउंस की थी।
इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी। सलमान खान फिल्म सिकंदर की तैयारी में जुट गये हैं। एक बार फिर एक्शन दिखाने के लिए उन्होंने कड़ी तैयारी की है। सलमान इस फिल्म में कई एक्शन सीन्स खुद करने वाले हैं। सिकंदर की शूटिंग मुंबई में हवाई एक्शन सीक्वेंस के साथ शुरू होगी, जिसमें सलमान एक विमान में समुद्र तल से 33000 फीट ऊपर दिखाई देंगे। फिल्म सिंकदर का निर्देशन एआर मुरुगादास कर रहे हैं। फिल्म 'सिकंदर' का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। 'सिकंदर' अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Stories
एकतरफा प्यार पर करण जौहर की बेबाक राय, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की कमियों पर भी की बात
रामायण में साई पल्लवी के किरदार पर नीतीश भारद्वाज का पोस्ट, सीता को लेकर जताई उम्मीद
ऑरा इंडिया टूर से पहले दिलजीत दोसांझ का खास अंदाज, ताजमहल के दीदार का वीडियो वायरल