भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से राज्य में इन दिनों चलाए जा रहे 'जल गंगा संवर्धन अभियान' से जुड़ने का आग्रह किया है।
डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मध्यप्रदेश में 5 जून से 16 जून, 2024 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है; जिसके अंतर्गत प्रदेश में प्रत्येक नदी, कुएं, तालाब, बावड़ी एवं जल के अन्य स्रोतों की साफ-सफाई के साथ साढ़े 5 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है।'
उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि पर्यावरण संरक्षण के इस अभिनव प्रयास से अधिक से अधिक संख्या में लोग जुड़ें एवं मध्यप्रदेश को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

More Stories
एमपी ट्रांसको के ट्रेनीज असिस्टेंट इंजीनियरों को दिया गया ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण
प्राण वायु का स्थाई प्रबंध है एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनता की सेवा और दीन-दुखियों की सहायता ही जनप्रतिनिधि का वास्तविक धर्म : राज्यमंत्री गौर