शहडोल
भारत निर्वाचन आयेाग द्वारा नियुक्त संसदीय क्षेत्र शहडोल हेतु मतगणना प्रेक्षक श्री कृत्यानंद रंजन एवं संसदीय क्षेत्र सीधी हेतु नियुक्त मतगणना प्रेक्षक श्री रामचंद्र मलाकर ने आज लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया तथा मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण भटनागर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री अरविंद शाह, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, श्री नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

More Stories
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल पटेल