बेंगलुरु
जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल जांच में शामिल होने के लिए जर्मनी से बेंगलुरु पहुंच गए हैं।
आखिर क्या है मामला?
बता दें कि रेवन्ना के घर पर काम करने वाली एक महिला ने उनपर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है। रेवन्ना के 100 से ज्यादा सेक्स वीडियो भी वायरल हुए हैं। साथ ही रेवन्ना के पिता और विधायक एचडी रेवन्ना पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप है, जिन्हें 5 मई को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वो जमानत पर हैं।
मुझे कानून पर भरोसा है- प्रज्वल रेवन्ना
सांसद रेवन्ना ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा, "मुझे गलत न समझें, 31 तारीख को सुबह 10 बजे मैं एसआईटी के सामने उपस्थित होऊंगा और सहयोग करूंगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है और मेरे खिलाफ ये झूठे मामले हैं। मुझे कानून पर भरोसा है।" जेडीएस के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते 33 वर्षीय हसन सांसद पर महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के कई मामलों में आरोप लगे हैं। कई महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के कई वीडियो सामने आने के बाद वह 26 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए थे।

More Stories
जम्मू-कश्मीर: पहाड़ी रास्ते पर फिसली CISF बस, 9 जवान हुए घायल
चंदे में गड़बड़ी प्रकरण: तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े बयान पर बवाल
आज होगा भगवान जगन्नाथ का दिव्य स्नान, फिर 15 दिनों तक नहीं देंगे दर्शन