उज्जैन
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई हो गई। घटना बुधवार रात की है। निर्माल्य गेट पर हुए हंगामे का वीडियो सामने आया है।. मंदिर में बुधवार की रात श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई हो गई. निर्माल्य गेट पर हुए हंगामे का वीडियो भी सामने आया है.
दरअसल, इंदौर के हर्ष सिंह भी बुधवार रात महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि रात 9.30 बजे मंदिर प्रशासक कार्यालय के सामने से लोगों की एंट्री बंद कर दी गई. इस वजह से यहां भीड़ लग गई. कुछ लोगों को बारी-बारी से जाने दिया जा रहा था. यही भीड़ आगे जाकर निर्माल्य गेट पर रोक दी गई.
हर्ष सिंह के मुताबिक, निर्माल्य गेट से भी कुछ खास लोगों को मंदिर में एंट्री दी गई. इस पर श्रद्धालुओं ने आपत्ति ली. मंदिर में प्रवेश करने को लेकर बुजुर्ग महिला उनके परिवार के लोग और सुरक्षाकर्मियों में बहस शुरू हो गई.
मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और व्यक्ति, सुरक्षाकर्मियों के साथ निर्माल्य गेट पर विवाद कर रहे हैं. इतने में उनके साथ आया एक श्रद्धालु, सुरक्षाकर्मियों से भिड़ जाता है. इसके बाद सुरक्षाकर्मी भी इन श्रद्धालुओं पर टूट पड़ते हैं.

More Stories
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान