रायपुर
राजधानी के गोंदवारा स्थित श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप प्रो कम्पनी के गद्दा गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. इस भीषण आग में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है.
गद्दा फैक्ट्री के संचालक महेश चंद्रलानी, बिलासपुर निवासी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा कि गोदाम में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें से 5 को बचाया गया. सरोरा निवासी 2 महिलाओं यमुना और रामेश्वरी की जलने से मृत्यु हुई है. पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. दमकल की टीम आग पर काबू पा लिया है.

More Stories
महिला सशक्तिकरण पर पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की बेबाक राय, कहा- बदलाव घर से शुरू होता है
प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा