इंदौर
इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन प्रोजेक्ट में पीथमपुर के पास बन रही बड़ी टनल में 200 मीटर हिस्से में खोदाई होना बाकी है। यह काम भी जून माह के मध्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके ठीक बाद 2.8 किमी लंबी इस टनल में पटरी बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि रतलाम मंडल ने इंदौर-धार रेलखंड में दिसंबर तक ट्रेन संचालन का लक्ष्य तय किया है।
इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट की सबसे लंबी टनल
उल्लेखनीय है कि 2013 में इंदौर-दाहोद (205 किमी) प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। वर्तमान में इंदौर-टिही रेलखंड में मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। दाहोद से कतवारा तक काम पूरा हो चुका है। पीथमपुर-सागौर रेलखंड (9.3किमी) पर ट्रैक बिछाने काम भी पूरा कर लिया गया है। इस बार बजट में प्रोजेक्ट के लिए 600 करोड़ रुपयें मिले है। कुछ महीने पहले ही रेलवे ने इस प्रोजेक्ट में सोगार, गुनावद, नोगांव, झाबुआ, पिटोल में नई रेलवे स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफार्म आदि का निर्माण शुरू कर दिया है।
इंदौर से दाहोद तक कुल 22 रेलवे स्टेशन बनाए जाने है। इधर सागौर से नौगांव (धार) तक करीब 37 किमी का काम आगामी सात में पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट का एक बड़ा हिस्सा आदिवासी अंचल को रेल सेवाओं से जोड़ेगा। आवागमन के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। रेल लाइन शुरू होने से इस क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश
राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह ने सनातन संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी 12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव