जबलपुर
भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने प्रदेश के जबलपुर में कहा कि जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं हो जाता, तब तक प्रत्येक हिंदू पांच संतान पैदा करे।
साथ ही, वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड का भी गठन किया जाए। देवकीनंदन ठाकुर जबलपुर में 17 से 23 मई तक आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
देश में आठ प्रतिशत तक घट गए हिंदू
उन्होंने कहा कि एक देश-एक संविधान का नियम सब पर लागू होना चाहिए। हम लोग (हिंदू) देश में आठ प्रतिशत तक घट गए हैं। कहा कि हिंदुओं की दशा अगर देखनी हो तो पाकिस्तान, बांग्लादेश में देखें कि उनका क्या हाल है।
तीन जगह पर समझौता बिल्कुल नहीं होगा
अत: भारत में जो सनातन के हित की बात करेगा, हम उनके साथ रहेंगे। हम किसी राजनीतिक पार्टी को बढ़ावा नहीं देते, किंतु हम अपने राम, अपने संस्कार को बढ़ावा देते हैं। मथुरा, काशी, अयोध्या सनातनियों की अस्मिता है और इन तीन जगह पर समझौता बिल्कुल नहीं होगा।

More Stories
आधुनिक एवं स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में जीआरपी का महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट
जीआरपी जबलपुर ने त्वरित कार्रवाई कर ट्रेन में चोरी गए आभूषण एवं सामान को मात्र दो घंटे में किया बरामद