कन्नौज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में कन्नौज में जनसभा के दौरान अखिलेश पिता मुलायम सिंह यादव को यादकर कुछ पल के लिए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि नेताजी खोने के बाद उनके आंदोलन को बढ़ा रहे हैं। कई नेताओं के साथ उन्होंने कन्नौज में उन्हें चलना सिखाया। अभी तक वह दूसरों के लिए वोट मांग रहे थे। अब कन्नौज आ गए हैं सभी लोग वोट देकर उनकी मदद करें।
शुक्रवार को हसेरन कस्बा में हुई जनसभा को संबोधित करते समय पिता मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए भावुक हुए। बोले कि उन्होंने नेताजी को खोया है अब उनके आंदोलन को वह आगे बढ़ा रहे हैं। वह लोग अब बड़ी राजनीति में उलझ गए हैं। नेताजी (मुलायम सिंह) ने उन्हें कन्नौज में ही राजनीति के पथ पर चलना सिखाया। पहले चुनाव में हीरा लाल यादव, विजय बहादुर पाल, अनिल दोहरे और कप्तान सिंह यादव ने उनका साथ दिया। अब इन लोगों का निधन हो गया। भाजपा गुमराह कर संविधान खत्म करना चाहती है।
अखिलेश ने कहा कि पहले कन्नौज में सड़कें बदहाल थीं। बबूल के कांटों के बीच कई बार उनकी कार पर निशान लगे, लेकिन सपा सरकार में कई हाइवे, पुल और गांव से लेकर कस्बों तक सड़कें बनवाई। सांसद ने हसेरन को गोद तो लिया, लेकिन विकास गोल कर दिया। शिक्षा मित्रों के साथ भी सरकार ने धोखा किया। नकरात्मक राजनीति वालों का सुगंध नगरी से सफाया होगा।

More Stories
जयपुर में भक्ति में लीन दिखे CM भजनलाल, गोविंददेव जी मंदिर में की पूजा
Sariska Tiger Reserve के CTH में बदलाव पर विवाद, Tika Ram Jully का निशाना
RBSE 10वीं परिणाम का इंतजार खत्म, 23 मार्च को आ सकता है रिजल्ट