मुंबई.
विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त कमी होने से 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले लगातार सात सप्ताह की बढ़त गंवाते हुए 5.4 अरब डॉलर घटकर 643.2 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर के इजाफे के साथ लगातार सातवें सप्ताह बढ़ता हुआ 548.6 अरब डॉलर हो गया था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.5 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 564.7 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 55.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 9.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.1 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.5 करोड़ डॉलर कम होकर 4.6 अरब डॉलर रह गया।

More Stories
बंगाल बजट 2026: महिलाओं के लिए ₹36,000 करोड़, कल्याण योजनाओं पर बड़ा दांव
विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से रुपया क्यों टूटा?
नॉन-प्रॉफिट FIFA इतना बड़ा बिजनेस कैसे चलाता है? ₹1,22,734 करोड़ की कमाई पर सवाल