बिलासपुर
मस्तूरी क्षेत्र के भिलाई स्थित मिडिल स्कूल में धावा बोलकर चोरों ने मध्यान्ह भोजन के लिए आए छह क्विंटल चावल पार कर दिए। प्रधान अध्यापक ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मस्तूरी क्षेत्र के भिलाई स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधान अध्यापक सुनील कुमार बड़ा ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे छुट्टी के बाद बच्चे और स्टाफ घर चले गए थे।
स्कूल की चाबी प्रधान अध्यापक के पास थी। मंगलवार की छुट्टी के बाद बुधवार की सुबह प्रधान अध्यापक स्कूल पहुंचे। इस दौरान स्कूल के स्टोर रूम का ताला टूटा था। स्कूल में चोरी की आशंका पर उन्होंने गांव की सरपंच मानमति पटेल और कोटवार हृदयदास मानिकपुरी को इसकी जानकारी दी। गांव वालों की मौजूदगी में दरवाजा खोलकर वे अंदर गए तो बच्चों के मध्यान्ह भोजन के लिए आए छह क्विंटल चावल गायब थे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। प्रधान अध्यापक की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 595 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’