अगर आप नया स्मार्टफोन खरदीना चाहते हैं, तो आपको जल्दी कर लेना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि आने वाले दिनों में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स महंगे हो जाएं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन, पीसी और कंप्यूटर में महंगे होने की दो वजह हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..
प्रोडक्शन पर पड़ा बुरा असर
लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो ताइवान में भूकंप की वजह से ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी यानी टीएसएमसी के प्रोडक्शन पर बुरा असर पड़ा है। वही टीएसएमसी फैक्ट्री में दोबारा कब से प्रोडक्शन शुरू होगा, फिलहाल इसकी जानकारी मौजूद नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगर लंबे वक्त तक प्रोडक्शन नहीं शुरू हुआ, तो आने वाले माह में कंप्यूटर और मोबाइल की कीमत में इजाफा हो सकता है। बता दें कि टीएसएमसी कंपनी की चिप निर्माण में करीब 61 फीसद हिस्सेदारी है। मतलब दुनिया के आधे से ज्यादा मार्केट पर टीएसएमसी का कब्जा है।
चीनी करेंसी बनीं वजह
वही ईटी की रिपोर्ट की मानें, तो मोबाइल, टैबलेट, पीसी और कंपयूटर के महंगे होने की दूसरी वजह चीनी करेंसी हैं। जैसा कि मालूम है कि चीनी करेंसी युआन ने पिछले कुछ माह में मजबूती दर्ज की है। ऐसे में मेमोरी चिप की कीमत में इजाफा होने की उम्मीद है। अब वाजिब है कि जब स्मार्टफोन बनाने के लिए जरूरी मेमोरी और चिप की डिमांड बढेंगी, तो इसकी कीमत में भी इजाफा हो सकता है।
AI चिप की बढ़ी डिमांड
रिपोर्ट की मानें, तो DRAM मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां जैसे Samsung और Macron मार्च क्वॉर्टर में चिप की कीमत में 15 से 20 फीसद तक इजाफा कर सकती हैं। वही AI बेस्ट चिप की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में स्मार्टफोन बनाने की लागत में इजाफे की वजह से स्मार्टफोन, लैपटॉप और कंप्यूटर की कीमत में इजाफा हो सकता है।

More Stories
Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले मिल रहा बड़ा प्राइस कट
Vivo का नया 5G स्मार्टफोन हुआ पेश, 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले है खासियत
अपना चार्जर किसी को देने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना हो सकता है नुकसान